HSSC Forest Guard Vacancy 2026 Notification: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी, 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए आपको hssc.gov.in पर जाने की जरूरत होगी। ये एप्लीकेशन ऑनलाइन मंगाए गए हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव एडवर्टाइजमेंट नंबर 04/2026 के तहत अलग-अलग कैटेगरी में फॉरेस्ट गार्ड के कुल 779 खाली पदों को भरा जाएगा।
HSSC Forest Guard Vacancy 2026 Last Date
तय एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने वाले उम्मीदवार 23 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- ऑर्गनाइजेशन: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)
- पोस्ट का नाम: फॉरेस्ट गार्ड
- कुल वैकेंसी: 779
HSSC Forest Guard Recruitment 2026 में जनरल, EWS, BC, SC और एक्स, सर्विंग जैसी अलग-अलग कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन है। सबसे ज्यादा पद जनरल कैटेगरी में हैं, यानी 318, इसके बाद EWS कैटेगरी में 123 पद हैं।
HSSC Forest Guard Vacancy 2026 Eligibility
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो। उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 42 साल होनी चाहिए।
इसे पढ़ें बिना न करें आवेदन
फिजिकल स्टैंडर्ड और एंड्योरेंस टेस्ट
फिजिकल मेजरमेंट
पुरुष: हाइट – 168 cm, चेस्ट – 79 cm (बिना फुलाए), 84 cm (फुलाकर)
महिला: हाइट – 155 cm
वॉकिंग टेस्ट
पुरुष: 4 घंटे में 25 km महिला: 4 घंटे में 14 km
अनिवार्य शर्त
केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने हरियाणा CET 2025 (Group C) परीक्षा पास की है और जिनके पास वैलिड स्कोरकार्ड है।
कैसे होगा चयन
सिलेक्शन प्रोसेस सिलेक्शन कई लेवल के प्रोसेस से किया जाएगा, जिसमें ये शामिल हैं:
- CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
- फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET)
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
