RRC Railway Apprentice Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2026) खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कल यानी 21 फरवरी से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेद की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यहां आप रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने अप्रेंटिस के 5000 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी
Railway Apprentice Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: योग्यता और एज लिमिट
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं में पास होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट एनसीवीटी से एफिलेटेड प्राप्त होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल व पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 साल की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Railway Apprentice Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- फिटर- 1614 पद
- इलेक्ट्रिशियन के - 1217 पद
- वेल्डर के - 532 पद
- कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के - 280 पद
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 236 पद
- डीजल मैकेनिक- 207 पद
- पेंटर - 190 पद, कारपेंटर- 184 पद
- रेफ्रिजरेशन तथा एसी मैकेनिक- 184 पद
Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRC Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
ध्यान रहे रेलवे अप्रेंटिस की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल आप लोग नौकरी के लिए कर सकते हैं।
