Sarkari Naukri 2026 For 12th Pass, Graduate: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Sarkari Naukri 2026) खबर है। पुलिस विभाग से लेकर यूपीएसएसएससी और रेलवे में सरकारी नौकरी की (Sarkari Naukri 2026 For 12th Pass) बहार है। यहां कु 11,119 पदों पर नौकरियां निकलीं हैं। एक तरफ जहां तेलंगाना स्टेटल लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है तो वहीं रेलवे में भी 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Sarkari Naukri 2026 For 12th Pass, Graduate: पुलिस, रेलवे, बैंक और UPSSSC में 11,869 पदों पर भर्ती
Police Recruitment 2026: तेलंगाना में पुलिस इंस्पेक्टर के 7437 पदों पर निकली वैकेंसी
तेलंगाना स्टेट लेवल रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इंस्पेक्टर के 7437 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार से पांच चरणों में किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पीएमटी, पीईटी, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे।
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC में 1829 पदों पर सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और सहायक लेखाकार के कुल 1829 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 14 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 है।
Railway Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 1853 पदों पर वैकेंसी
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1853 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2026 है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
Bank Recruitment: इस बैंक में 750 पदों पर वैकेंसी
वहीं यदि आप बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने यहां पर 750 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए।
