RSSB Rajasthan 4th Grade DV 2026 Date: राजस्थान फोर्थ ग्रेड कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RSSB 4th Grade DV 2026) खबर है। संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग के कार्यालय ने डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे तक उपस्थित होना होगा।
RSSB Rajasthan 4th Grade DV 2026 Date: यहां देखें राजस्थान 4th ग्रेड डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2021 एवं 2022 के दस्तावेज सत्यापन के समय चयनित अभ्यर्थियों के लिए 12 दिसंबर 2024 को जारी दिशा-निर्देश संख्या 19/2024 का पालन करना होगा। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Form Cum Scrutiny) में निर्धारित फॉर्म के अनुसार समस्त सूचनाएं एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रस्तुत करेंगे। अभ्यर्थियों को अपनी मूल अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए लिस्ट चेक कर सकते हैं।
RSSB Rajasthan 4th Grade DV 2026
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan 4th Grade Documents Verification 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RSSB Rajasthan 4th Grade Documents: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
अभ्यर्थी निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रतियां तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लेकर आएं। इनमें पहचान प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र शामिल हैं।
आधार कार्ड पर क्यूआर कोड जरूरी
अभ्यर्थी अपना ई-आधार डाउनलोड कर, जिसमें QR-Code अंकित हो, की प्रति आवश्यक रूप से साथ लाएं। विस्तृत आवेदन पत्र के साथ प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रति (संलग्न परिशिष्ट में निर्धारित क्रमानुसार) संलग्न करें।
इस बात का ध्यान रखें
अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (Detailed Form Cum Scrutiny) भरना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा उक्त फॉर्म ठोस अपरिहार्य कारण से नहीं भरा गया है, तो अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से उक्त फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट लेकर उसमें समुचित प्रविष्टियां कर 100 रुपये के पोस्टल ऑर्डर (सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम पर) के साथ कारण सहित दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होंगे।
