एजुकेशन

RSMSSB CET Answer Key 2024: राजस्थान ग्रेजुएट लेवल सीईटी परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB Graduate Level CET Answer Key 2024: राजस्थान ग्रेजुएट लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आंसर की चेक करने के लिए RSMSSB Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

Image

RSMSSB CET आंसर की जारी

Photo : iStock

RSMSSB Graduate Level CET Answer Key 2024: राजस्थान ग्रेजुएट लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आंसर की चेक करने के लिए RSMSSB Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

राजस्थान सीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 सितंबर 2024 तक का समय दिय गया है। इसके लिए परीक्षा 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की आंसर की जारी होने वाली है।

RSMSSB CET Answer Key यहां करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check RSMSSB Graduate Level Answer key 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर लें।

ऑब्जेक्शन का मौका

राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Rajasthan CET 2024) के लिए आंसर की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स इसमें करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आंसर की में कोई गलती पाए जाने पर ऑब्जेशन किया जा सकता है। ऑब्जेक्शन सिर्फ ऑनलाइन मोड में करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन को एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा सॉल्व किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होगा।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article