एजुकेशन

RRB Technician Exam City Slip 2024: रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट

RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Date: आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खबर है। एक जानकारी के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड आज 10 दिसंबर, 2024 को इस अपडेट को जारी कर सकता है। जानें एडमिट कार्ड कब तक जारी किए जाएंगे।

Image

आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप 2024 (image - canva)

RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Date: आरआरबी टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप 2024 जल्द जारी होने की खबर है। एक जानकारी के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड आज 10 दिसंबर, 2024 को RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Online कर सकता है, जिसके बाद उम्मीदवार rrbapply.gov.in या रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट पर से इसे डाउनलोड कर सकेंगे, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो जानें RRB Technician Recruitment Admit Card 2024 कब तक आ सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे निम्न स्टेप्स से RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Download करने का तरीका देखें।

RRB Technician Exam City Slip 2024 How to Check

आवेदक अपनी शहर सूचना पर्ची ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे, जानें क्या है तरीका

चरण 1: आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसके अंतर्गत आपने आवेदन किया है

चरण 2: होमपेज पर RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Link पर क्लिक करें

चरण 3: लॉगिन जानकारी सबमिट करें

चरण 4: आरआरबी तकनीशियन परीक्षा शहर पर्ची 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी

चरण 5: RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Download करें।

चरण 6: इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

RRB Technician Exam City Intimation Slip 2024 Download Link एक्टिव होने के बाद आप timesnowhindi.com/education पर आकर संबंधित अपेडट देख सकते हैं।

RRB Technician Admit Card 2024 कब जारी किया जाएगा?

बता दें, CEN 02/2024 तकनीशियन (ग्रेड I, III) परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसलिए, 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक 15, 16, 19, 20, 22, 24 और 25 दिसंबर को उपलब्ध होने की संभावना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article