एजुकेशन

RRB Recruitment: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर बनने का मौका, 15 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

RRB section controller Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर बनने का मौका

RRB section controller Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।उम्मीदवार 15 जुलाई से संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कौन होते हैं सेक्शन कंट्रोलर

सेक्शन कंट्रोलर भारतीय रेलवे के संचालन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी रेल यातायात के सुचारु संचालन, ट्रेनों की आवाजाही की निगरानी और विभिन्न स्टेशनों के बीच समन्वय बनाए रखने की होती है।

आवेदन के लिए योग्यता

रेलवे के तहत इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

आयु सीमा 20 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 के तहत नियुक्ति मिलेगी। प्रारंभिक मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article