एजुकेशन

RRB Railway Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

RRB Railway Group D Result 2026, Sarkari Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.cdg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आर रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

RRB Railway Group D Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RRB Railway Group D Result 2026, Sarkari Result 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Railway Group D Result 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के नतीजे का ऐलान करने (RRB Railway Group D Result) वाला है। यहां कुल 32,438 रिक्तियों पर भर्ती के लिए कुल 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे का ऐलान 23 जून के बाद किसी भी वक्त किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrb.cdg.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RRB Railway Group D Result: कब होगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

बता दें आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं प्रोविजनल आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 23 फरवरी तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RRB Railway Group D Result 2026 ChecK Here: ऐसे चेक करें रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Group D Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Railway Group D Result: पीईटी व पीएसटी परीक्षा के लिए पात्र

रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ निकालनी होगी। वहीं महिलाओं को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article