Railway Apprenticeship Opportunities: रेलवे में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका, हर महीने इतने हजार का स्टाइपेंड

Railway Apprenticeship Opportunities: उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2026-27 के अप्रेंटिस प्रशिक्षण सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी (Railway Apprentice Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3205 सीटों पर प्रशिक्षण के लिए भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Railway Apprenticeship Opportunities: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने वर्ष 2026-27 के अप्रेंटिस प्रशिक्षण सत्र के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में व्यावहारिक और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार अप्रेंटिस सीटों की संख्या में पिछले प्रशिक्षण की तुलना में बड़ा इजाफा किया गया है। वर्ष 2025-26 में जहां करीब 1,800 सीटें उपलब्ध थी, वहीं इस बार कुल 3,205 सीटों पर प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

Railway Apprenticeship Opportunities

Railway Apprenticeship Opportunities: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के पदों पर नौकरी का शानदार मौका

Railway Apprenticeship Opportunities: प्रयागराज मंडल में ज्यादा वैकेंसी

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रयागराज मंडल में सबसे अधिक 1,462 सीटें रखी गई हैं। इसके बाद झांसी मंडल में 856 और आगरा मंडल में 547 सीटों पर अप्रेंटिस लिए जाएंगे। वहीं, झांसी वर्कशॉप के लिए 226 सीटें निर्धारित की गई हैं। टेक मशीन लाइन और मुख्यालय के लिए 82 सीटें तथा एनसीआर मुख्यालय के अंतर्गत 32 सीटें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 152 सीटों का क्षैतिज आरक्षण भी रखा गया है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मल्टीमीडिया एंड वेब पेज डिजाइनर तथा बिल्डिंग मेंटेनेंस तकनीशियन जैसे ट्रेड शामिल किए गए हैं।

End of Feed