एजुकेशन

Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, अप्रेंटिस के 1595 पदों पर करें आवेदन, जानें सेलेक्शन प्रोसेस

Railway Apprentice Recruitment 2026: ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR), रेलवे भर्ती सेल ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुपक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eastcoastrail.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment) खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR), रेलवे भर्ती सेल ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1599 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eastcoastrail.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के होगा। यहां आप रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Apprentice Recruitment 2026 Qualification: ईसीआर रेलवे अप्रेंसिट के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट और प्लंब आदि ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलेगी। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्तियों को 10 साल की छूट होगी।

Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ईसीआर रेलवे अप्रेंसिट के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले rrcbbs.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB ECOR Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अह आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Railway Apprentice Salary: रेलवे अप्रेंटिस का स्टाइपेंड

रेलवे ईसीआर अप्रेंटिस के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान 10000 से 18200 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article