RRB Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर आज से आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

RRB Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे एएलपी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए आज यानी 15 मई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 जून 2026 है। 0वीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक यहां आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे एएलपी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri

RRB Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर निकली वैकेंसी

RRB Railway ALP Qualification, Age Limit: रेलवे एएलपी के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

रेलवे के एएलपी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed