RRB NTPC Result 2025 Expected Cut Off (एनटीपीसी कट ऑफ कितनी जाएगी?): आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के साथ ही कैटेगरी और जोन वाइज कट ऑफ मार्क्स भी जारी की जाएंगे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RRB NTPC Result 2025
RRB NTPC Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन 5 जून से 24 जून तक तीन पाली में किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 6 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
RRB NTPC Expected Cut Off 2025: कितना होगा कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स की बात करें तो ये कैंडिडेट्स की कुल संख्या, रिक्तियां और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कटऑफ की बात करें तो सामान्य के लिए 100 में से 70-85 अंक, ओबीसी के लिए 65 से 80, एससी के लिए 55 से 75, एसटी के लिए 50 से 70 और ईडब्ल्यूएस के लिए 60 से 80 अंक के बीच रहने की संभावना है।
RRB NTPC Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के माध्यम से कुल 11558 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट लेवल के 8113 पद और अंडर ग्रैजुएट लेवल के 3445 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
