एजुकेशन

RRB NTPC Result 2019: घोषित हुए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम, rrbcdg.gov.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 23, 2023, 02:50 PM IST

RRB NTPC Result 2019 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड ने चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2019 जारी किया है। उम्मीदवार जो आरआरबी सीईएन - 01/2019 के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिस पर अपना नाम देख सकते हैं।

Image

घोषित हुए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2019

Railway Recruitment Board RRB NTPC Result 2019 जारी कर दिया गया है, यह रिजल्ट चंडीगढ़ रीजन के लिए जारी किया गया है, आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2019 को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देखा जा सकता है। चंडीगढ़ क्षेत्र के उम्मीदवार rrbcdg.gov.in को नोट कर लें क्योंकि परिणाम इसी साइट पर उपलब्ध हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिससे आप आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CBT (1 और 2) और CBTST (श्रेणी 4 और 5 के लिए) में उनके प्रदर्शन के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के बाद, रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। ध्यान रहें, यह क्रम योग्यता के क्रम में नहीं है।

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड ने चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2019 जारी किया। उम्मीदवार जो आरआरबी सीईएन - 01/2019 के लिए भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब इस तरीके से RRB NTPC Result 2019 देख सकेंगे।

  • आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'Part Panel-1 for NTPC pay level-5 posts category nos. 3,4,5 & 6' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार नामों की जांच कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Direct Link for RRB NTPC Result 2019

किन पदों पर मिलेगा नियुक्ति का मौका

फाइनल रूप से चयन होने के बाद आवेदकों को गुड्स गार्ड, जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पदों में से किसी पर नियुक्त किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article