Railway Recruitment Board (RRB) RRB NTPC Level 3 DV schedule जारी कर दिया गया है। लेवल-3 पदों के लिए अनंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से पूरा शेड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कहां होगा RRB NTPC Level 3 DV
DV (डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन) 6 फरवरी से 10 फरवरी तक रेलवे भर्ती बोर्ड के कार्यालय, रेलवे स्टेशन के पास (पंचकुला साइड), रेलवे कॉलोनी, चंडीगढ़ -160002 में आयोजित किया जाना निर्धारित है।
उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के दौरान सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों का दो सेट लाना होगा, साथ में मूल दस्तावेजों को भी लाना बेहद जरूरी है। याद रहे, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन एक जरूरी स्टेप है, जिसमें दस्तावेजों का मिलान करके यह देखा जाता है कि कोई भी पेपर फर्जी नहीं होना चाहिए, वरना उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जा सकता है।
DV शेड्यूल डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर, आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 डीवी शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें, इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक - Railway Recruitment Board (RRB) RRB NTPC Level 3 DV schedule
