RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 10 जुलाई को आयोजित एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी II परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा हाल ही में आयोजित की गई नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज ग्रेजुएट लेवल सीबीसीटी II (NTPC Graduate Level CBT II) परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 बजे जारी की गई है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर एक संभावित कटऑफ की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है उनके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिस पर वह प्रश्नों के अनुसार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026

RRB NTPC Graduate CBT II Answer Key 2026

कब हुई थी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एनटीपीसी सीबीट 2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10 जुलाई को किया गया था। इसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जो अब अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed