RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026: रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2 भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (RRB NTPC CBT 2 Result 2026) सूचना है। हाल ही में रेलव भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी (RRB NTPC CBT 2 Result) की है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया है। वहीं रिजल्ट की बात करें तो नतीजे का ऐलान अगस्त माह में किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में ग्रेजुएट लेवल के कुल 5,810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
RRB NTPC CBT 2 Result: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की परीक्षा
बता दें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां कुल 87,337 उम्मीदवार शामिल थे। वहीं अब आंसर की जारी होने के अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC CBT 2 Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जार RRB NTPC CBT 2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RRB NTPC CBT 2 Result 2026: इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेशन मास्टर/ट्रैफिक असिस्टेंट/गुड्स ट्रेन मैनेजर/चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (CCTS)/जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAA)/सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आरआरबी सीबीटी 2 आंसर की व रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
