RRB JE Admit Card 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 04/2026 के तहत आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए CBT-1 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी की जरूरत होगी। भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,029 पद शामिल हैं। 27 अक्टूबर 2026 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड में जांच लें ये जानकारियां
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की गलती होने पर संबंधित क्षेत्रीय RRB के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और मान्य फोटो पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी है। रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जा सकता। अभ्यर्थियों को आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
RRB JE Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या RRB JE एडमिट कार्ड पोर्टल पर जाएं।
2. होमपेज पर CEN 04/2026 के तहत RRB JE CBT-1 E-Call Letter लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को खोलें।
5. उसमें दर्ज जानकारी जांचें और हॉल टिकट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
