एजुकेशन

RRB Group D Result: आरआरबी PET ग्रुप D परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म, ऐसे PDF करें डाउनलोड

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 23, 2023, 07:42 PM IST

RRB Group D Result for PET Exam: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 पीईटी परीक्षा के लिए जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी पीईटी परिणाम आरआरसी की संबंधित वेबसाइट और rrbcdg.gov.in पर जारी किया गया है। पीईटी क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

Image

RRB ग्रुप D रिजल्ट

RRB Group D PET Result: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के पीईटी दौर का परिणाम जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी पीईटी रिजल्ट आरआरसी की संबंधित वेबसाइट पर जारी किया गया है। पीईटी के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइटों जैसे - rrbcdg.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां दिए गए रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स को उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।

आरआरबी पीईटी 2022 परीक्षा सीबीटी स्टेज को पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। जोनल रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए पीईटी आयोजित किया जाता है। अब जिन उम्मीदवारों ने पीईटी पास कर लिया है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

आरआरबी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: RRB Group D Result 2022 PDF link

आरआरबी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 'डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा और कार्यक्रम वेबसाइट पर पब्लिश किया जाएगा। डीवी के लिए निर्धारित उम्मीदवारों को आरआरबी वेबसाइट से अपना ई कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए एक ईमेल और एसएमएस आएगा।'

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी रिजल्ट तक पहुंचने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स चेक कर सकते हैं।

RRB Group D Result 2022: कैसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • दिखाई देने वाले होम पेज पर, आरआरबी ग्रुपो डी रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • अपना रोल नंबर जांचें और पीडीएफ को सेव करें।
  • आवश्यकतानुसार प्रिंटआउट निकाल लें।
आरआरबी ग्रुप डी पीईटी परीक्षा 10 जनवरी से आयोजित की गई थी। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 4 स्टेज में आयोजित की जाती है- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। उम्मीदवारों को पद के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए जाने के लिए सभी स्टेप्स पास करना जरूरी है।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article