कार्यक्रम तारीखRRB ALP Recruitment 2026 Short Notice: रेल मंत्रालय ने RRB ALP Bharti 2026-27 के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की बंपर भर्तियां करने वाला हैं। कुल मिलाकर 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। जानें साथ में और क्या मांगी गई है योग्यता और क्या क्या आई है जानकारी
रेलवे में होने जा रही 11,127 पदों के लिए बंपर भर्ती
इन पदों पर 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी मांगा गया है।
RRB ALP Notification 2026 Apply Date
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी इस शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे, इसलिए अभी से अपने दस्तावेज एक तरफ कर लें।
RRB ALP Notification 2026 Apply Online
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का ये सुनहरा अवसर होगा, क्योंकि 11127 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। उम्मीदवारों को rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
RRB ALP Notification 2026 Imp Date
छात्र CEN 01/2026 ALP भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें नीचे देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख | 15 मई 2026 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख | 14 जून 2026 |
| आयु सीमा | 18 - 30 वर्ष |
RRB ALP Notification 2026 Last Date
रेल मंत्रालय ने RRB ALP Bharti 2026-27 के लिए 14 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक का समय दिया है। उम्मीदवार पूरी कोशिश करके इस तय समय सीमा से पहले आवेदन कर लें, क्योंकि ये तारीख बढ़ाई नहीं जाएगी।
RRB ALP भर्ती 2026 संक्षिप्त सूचना
RRB ALP Notification 2026 Apply Online कैसे करें
रेलवे में असिस्टेंट लोका पायलट के लिए आवेदन करने का तरीका देखें:
- अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएंगे
- CEN 01/2026 ALP पंजीकरण लिंक पर क्लिक करेंगे
- मांगी गई बेसिक डिटेल डालें और पंजीकरण पूरा करें।
- आवेदन पत्र भरें
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करेंगे
- आवेदन जमा करेंगे
RRB ALP Notification 2026
अगर आप भी विज्ञप्ति देखना चाहते हैं तो बता दें, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने, रेल मंत्रालय की ओर से, रोजगार समाचार पत्रों में ये शॉर्ट नोटिफिकेशन (RRB ALP Notification 2026 Pdf) जारी किया है। इसे अब सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर से भी देखा जा सकता है। इसमें रिक्तियों की संख्या, पंजीकरण की तारीखें, वेतन और पात्रता की जानकारी दी गई है। अभी डिटेल नोटिफिकेशन आना बाकी है।
