एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026: आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट कहां चेक करें?, राजस्थान बोर्ड 5th रिजल्ट कब होगा जारी

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026 kab jari hoga: राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। यही वजह है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 5th रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी किया जा रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है और डेट घोषित कर दी है।

Image

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026: आरबीएसई 5वीं रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2026 kab jari hoga: राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। इस बार सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विद्यार्थियों को निशुल्क नवीन पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई तुरंत प्रारंभ हो सकेगी। विभाग ने विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यही वजह है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 5th रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है और डेट घोषित कर दी है।

राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि राजस्थान बोर्ड 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम। इस बार राजस्थान बोर्ड पांचवीं कक्षा में 13.68 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पांचवीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की गई। कक्षा 5 और 8, दोनों कक्षाओं के 26.54 लाख विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की 1.30 करोड़ कॉपियों को राज्य के 43 हजार शिक्षक जांच रहे हैं। परीक्षा शुरू होने के साथ ही शिक्षकों ने कॉपी जांचने का काम शुरू कर दिया था।

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025

  • सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

25 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट

नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 15 मार्च तक कॉपी जांचने का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। ताकि 25 मार्च तक पांचवीं और आठवीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सके।

20 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से सोशल मीडिया हैंडल X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक जल्द ही Rajasthan Board 10th Result 2026 की घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक 20 मार्च के आस-पास परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article