एजुकेशन

RRB ALP Exam Date 2024: रेलवे लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 18799 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम

Railway Assistant Loco Pilot Exam Date 2024: भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर एग्जाम डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Image

रेलवे लोको पायलट परीक्षा की तारीख

Railway Assistant Loco Pilot Exam Date 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 18799 पदों पर भर्तियां होनी हैं। भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए भर्ती कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक होगी।

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Exam Schedule ऐसे करें चेक

  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब Railway Recruitment Board RRB Assistant Loco Pilot ALP CEN 01/2024 Exam Date के लिंक पर क्लिक करें।
  • एग्जाम शेड्यूल PDF Format में खुल जाएगा।
  • परीक्षा की तारीख चेक करें और प्रिंट लेकर रख लें।

Railway Assistant Loco Pilot Exam Date 2024 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RRB ALP Exam Schedule

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा

कब होगी परीक्षा?

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होगी। परीक्षाएं 25 नवंबर 2024 को शुरू होंगी। परीक्षा की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2024 है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article