RRB ALP CBT 2 Admit Card 2025: आरआरबी एएलपी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी 2 की सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते है। बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
RRB ALP Admit Card 2025
RRB ALP CBT 2 Exam 2025: मार्च में होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी को जारी किया गया। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। जारी सूचना के अनुसार, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 का आयोजन 19 मार्च और 20 मार्च 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download RRB ALP Admit Card 2025
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल दो भाग होंगे। पहले भाग से 100 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे भाग से 75 अंकों के 75 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
