एजुकेशन

RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को, न्यूनतम अंकों का प्रावधान नहीं

RPSC Veterinary Officer Recruitment Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में उपजे भ्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उक्त परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

Image

RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल को

RPSC Veterinary Officer Recruitment Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में उपजे भ्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उक्त परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान पशुपालन सेवा नियम, 1963 के दिनांक 23 मई 2022 को संशोधित नियम '19', के क्रम में साक्षात्कार द्वारा सीधी भर्ती के स्थान पर भर्ती को प्रतियोगी परीक्षा से किया गया है। इस संशोधित सेवा नियम में न्यूनतम प्राप्तांक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं है।

परीक्षा स्कीम

कुल प्रश्न: 150 (बहुविकल्पीय)

कुल अंक: 150

समय: 2 घंटे 30 मिनट

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।

परीक्षा दो भागों में होगी

भाग-ए: राजस्थान का सामान्य ज्ञान (40 प्रश्न, 40 अंक)

भाग-बी: संबंधित विषय (110 प्रश्न, 110 अंक)

फर्जी सूचनाओं से रहें सावधान

इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक कथित अपील निर्णय क्रमांक एफ.23(163) दिनांक 15 नवंबर 2025 पूरी तरह फर्जी है। इस भ्रामक सूचना को फैलाने वालों के खिलाफ अलग से कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थी केवल आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

कौन होते हैं पशु चिकित्सा अधिकारी

पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) पशुओं के स्वास्थ्य, रोगों की रोकथाम और पशुधन विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो सरकारी पशु चिकित्सालयों, फील्ड ड्यूटी, और रोग नियंत्रण कार्यक्रमों (जैसे टीकाकरण, कृमिनाशक) में शामिल होते हैं, तथा किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं और अक्सर राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) माने जाते हैं। पशु चिकित्सक बनने के लिए बीवीएससी (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस) जैसे कोर्स करने होते हैं। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (Chief Veterinary Officer - CVO) जिले या राज्य स्तर पर पशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख होते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article