एजुकेशन

RPSC Senior Teacher Cut Off: जारी हुई राजस्थान लोक सेवा आयोग सीनियर टीचर ग्रेड 2 की रिजर्व कट ऑफ

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 25, 2023, 11:22 PM IST

RPSC Senior Teacher Cut Off List: आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड II कॉम्प परीक्षा 2016 (संस्कृत) के लिए आरपीएससी रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.rajasthan.gov.in की मदद से जाकर अपने परिणाम को चेक और फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC सीनियर टीचर की रिजर्व कटऑफ लिस्ट जारी

RPSC Senior Teacher Cut Off List Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड II कॉम्प के लिए रिजर्व लिस्ट और कटऑफ अंकों को जारी कर दिया गया है। यह आरपीएससी परीक्षा 2016 (संस्कृत) के लिए जारी किए गए हैं। इस परीक्षा को देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.rajasthan.gov.in की मदद से जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

RPSC रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स: ऐसे करें चेक

आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर, सीनियर टीचर ग्रेड II कॉम्प परीक्षा 2016 (संस्कृत) के लिए 'रिजर्व लिस्ट और कटऑफ मार्क्स' के लिंक पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।

रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।

आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से उम्मीदवार आरपीएससी ग्रेड 2 शिक्षक रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। राजस्थान आरपीएससी द्वितीय श्रेणी टीचर 2022 को जांच कर सकते हैं। RPSC 2nd ग्रेड एडमिट कार्ड 2022 भी आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए थे।

आरपीएससी एग्जाम से पहले कई विभिन्न विषयों में 538 वैकेंसी के साथ संस्कृत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शिक्षक पद के लिए आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक प्रवेश पत्र आरपीएससी की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article