RPSC ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 2 सितंबर को होगा एग्जाम

RPSC Releases Schedule for Assistant Prosecution Officer Recruitment Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 कुल 607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती हेतु भी विज्ञापन जारी किया गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 कुल 607 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 20260 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। उक्त परीक्षाओं का पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर प्रेस नोट दिनांक 9 जनवरी 2026 द्वारा जारी कर दिया गया है एवं उक्त पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम

सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा कार्यक्रम

सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी

आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) के 371 पदों पर भर्ती हेतु भी विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

End of Feed