RPSC RAS Recruitment 2023 Interview: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं, 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके अलावा जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती- 2024 के पदों के लिए भी साक्षात्कार की तारीखें जारी की गई हैं। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितंबर से 14 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं जनसम्पर्क अधिकारी भर्ती-2024: इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 और 26 सितंबर, 2025 को होंगे।
RPSC RAS Recruitment 2023 Interview
आरएएस भर्ती के साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
अन्य परीक्षाओं का इंटरव्यू शेड्यूल भी जारी
आरपीएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार की तिथियां घोषित की है। इससे एक ओर शिक्षित बेरोजगारों को जल्द रोजगार मिलेगा, दूसरी ओर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों की कमी दूर होगी, आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2018 के प्रथम चरण के साक्षात्कार 6 से 16 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। सहायक आचार्य (सुपर स्पेशलिटी) भर्ती- 2021 में नेफ्रोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रूमेटोलॉजी के साक्षात्कार 24 सितंबर को और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के साक्षात्कार 25 सितंबर को होंगे।
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी लेकर आना है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती के उन अभ्यर्थियों को, जिन्होंने अभी तक विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर, उसे भरकर और सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
