RPSC ने जारी की निरीक्षक परीक्षाओं की मॉडल आंसर-की, 16 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) परीक्षा - 2025 एवं निरीक्षक (कारखाना - रसायन) परीक्षा - 2025 की मॉडल उतरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स) परीक्षा-2025 और निरीक्षक (कारखाना-रसायन) परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। इन परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उत्तरकुंजियां देख सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 14 से 16 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग भर्ती परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग भर्ती परीक्षा-2025 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

प्रमाण के साथ दर्ज करनी होगी आपत्ति

अभ्यर्थियों को मॉडल प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्नों के क्रम के अनुसार ही आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके लिए संबंधित प्रश्न के समर्थन में मानक और प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। आवश्यक प्रमाण नहीं देने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। किसी अन्य व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति मान्य नहीं होगी।

End of Feed