RPSC RAS Prelims Exam City Slip 2026: कल 29 नवंबर को जारी होगा आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप

RPSC RAS Prelims Exam City Slip 2026 Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान प्रशासनिक प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कल यानी 29 नवंबर 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RPSC RAS Prelims Exam City Slip 2026: आरपीएससी आरएएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC RAS Exam City Slip 2026) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान प्रशासनिक परीक्षा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कल यानी 29 नवंबर 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप (RPSC RAS Prelims Exam City Slip) जारी करेगा। इस बात की जानकारी आरपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना हगा।

RPSC RAS Prelims Exam City Slip 2026

RPSC RAS Prelims Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आरपीएससी आरएएस एग्जाम सिटी स्लिप

RPSC RAS Prelims Exam Date 2026: कब होगी आरपीएससी आरएएस एग्जाम

बता दें आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा, 2026 (कार्मिक विभाग) का आयोजन दिनांक 06.12.2026 को दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक किया जा रहा है। परीक्षा के लिए ओ.एम.आर. उत्तर पत्रक के पांचवे विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC RAS Prelims Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC RAS Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RPSC RAS Prelims Exam City Slip Official Website: यहां कर सकेंगे चेक

RPSC RAS Prelims Admit Card 2026: आरपीएससी आरएएस का एडमिट कार्ड कब आएगा

आरपीएससी आरएएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या फिर एसएसओ पोर्टल पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम सेंटर पर 60 मिनट पहले एंट्री

परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को हर एग्जाम सेशन में परीक्षा प्रारम्भ होने के 60 मिनट पहले एंट्री दी जाएगी। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा दिवस को परीक्षा प्रारंभ होने से नियत समय पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के लिए उपस्थित हों ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके एवं अंतिम समय की हडबडी (Last-Minute Scramble) से बचा जा सके।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed