RPSC RAS Prelims Exam 2023, RPSC RAS Exam 2023 Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख आज यानी 8 अगस्त को घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिस (RPSC RAS Prelims Exam 2023 Notice) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट पीडीएफ लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2023 Date
RPSC RAS Prelims Exam 2023 Date: अक्टूबर में होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
RPSC RAS Prelims Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आएएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download RPSC RAS Prelims Admit Card 2023
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद आरएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में कुल चार प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येत प्रश्न पत्र से 200 अंकों के सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 905 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
