एजुकेशन

RPSC RAS: आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी, 9 मार्च से कर सकते हैं आवेदन

RPSC RAS Main Exam 2023: आरपीएससी ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा, 2023 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च से 8 अप्रेल तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RPSC RAS: आरएएस मुख्य परीक्षा 2023

RPSC RAS: आरएएस मुख्य परीक्षा 2023

RPSC RAS Main Exam 2023: आरपीएससी ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा, 2023 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया है। आयोग सचिव ने बताया कि इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च से 8 अप्रेल तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर आरएस (मैन) एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा।

ऑनलाइन शुल्क 50 रुपये

उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 20 अप्रेल से 19 जून तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। 30 जून रात 12 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी।

पहली बार RAS भर्ती के लिखित और इंटरव्यू नंबर सार्वजनिक

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के अंतर्गत सफल और अभिस्तावित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी कर दिए गए हैं। आरपीएससी ने पहली बार आरएएस 2023 परीक्षा में लिखित और इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक किए, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ा है। अब अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के नंबर देख सकेंगे। अब तक आयोग केवल चयनित अभ्यर्थियों की सूची और कटऑफ जारी करता था, लेकिन व्यक्तिगत रूप से लिखित और इंटरव्यू के अंक सार्वजनिक नहीं किए जाते थे।

कब हुई थी आरएएस भर्ती परीक्षा 2023

आरएएस 2023 की भर्ती 972 पदों के लिए हुई थी। आरएएस प्री परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को हुई थी। इसका परिणाम 2 जनवरी को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा के बाद 2 हजार 168 अभ्यार्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया था। इनमें 20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट निरस्त किया गया था। इस भर्ती के लिए 21 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई थी। आयोग ने साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया था। वही आयोग ने अब नई व्यवस्था के तहत साक्षात्कार में उपस्थित रहे सभी सफल अभ्यार्थियों के प्राप्तांक जारी किए है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article