एजुकेशन

RPSC Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025 Released: जारी हुआ राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

RPSC Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड

RPSC Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025 Released: आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा कल यानी 7 दिसंबर 2025 से आयोजित की जाएगी। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें इससे पहले हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच का फैसला रद्द कर दिया है। इससे पहले सिंगल बेंच ने 3 दिसंबर को परीक्षा पर रोक लगा दी थी। वहीं फैसला रद्द होने के बाद आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan Assistant Professor Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article