RPSC ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों को लेकर कसा शिकंजा, फर्जी दस्तावेज या गलत तथ्य दिए तो होंगे डिबार

आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा-2024 की साक्षात्कार प्रक्रिया में भी फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्रों के दुरूपयोग को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है। आयोग आरएएस भर्ती-2023 की भांति आरएएस भर्ती -2024 के साक्षात्कार में शामिल होने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के दिव्यांगता प्रतिशत व प्रकार की पुष्टि के लिए पुनः मेडिकल बोर्ड के माध्यम से नई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच करवा रहा है। जांच के दौरान लो-विजन और हार्ड हियरिंग के मामलों में कई प्रकार की विसंगतियां पाई गयी हैं।

RPSC RAS Interview

RPSC RAS Interview

सक्रिय यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य

आयोग सचिव ने जानकारी दी कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 24 नवंबर 2025 को जारी सर्कुलर के अनुसार लाभ वितरण से पहले सक्रिय यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड और विकलांगता प्रमाण-पत्रों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम प्रमाण-पत्रों के दुरुपयोग से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 28 अगस्त 2025 के क्रम में आयोग अपेक्षित सतर्कता बरतते हुए दिव्यांगता के प्रतिशत और इसके प्रकार की मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जांच करवाकर पुष्टि कर रहा है। इसके तहत वे अभ्यर्थी जिनके पास यूडीआइडी प्रारंभ होने से पूर्व के प्रमाण-पत्र हैं, उनका भी पुनः सत्यापन के बाद पोर्टल के माध्यम से जारी प्रमाण-पत्र लिया जा रहा है।

End of Feed