एजुकेशन

RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर HC ने लगाई रोक, 7 दिसंबर से शुरू होने थे पेपर, 92 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी रजिस्टर्ड

राजस्थान हाई कोर्ट ने RPSC की असिस्टेंड प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पहले भर्ती परीक्षा के लिए डीटेल्ड सिलेबस को जारी किया जाए और फिर इसके 30 दिनों के बाद ही परीक्षा का आयोजन करवाया जाए। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को आरोप है कि आयोग ने परीक्षा के लिए कोई भी सिलेबस जारी नहीं किया। ऐसे में इस परीक्षा को जल्दबाजी में करवाया जा रहा है। अब एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट सामने आया है।

Image

RPSC Vacancy 2025

RPSC Assistant Professor Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 7 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पहले भर्ती परीक्षा के लिए डीटेल्ड सिलेबस को जारी किया जाए और फिर इसके 30 दिनों के बाद ही परीक्षा का आयोजन करवाया जाए। इससे पहले आरपीएससी की तरफ से एग्जाम का सिलेबस जारी नहीं करने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को इसी विषय में आरपीएससी सचिव को तलब किया था। अब आरपीएससी असिस्टेंड प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

बताते चलें कि बुधवार को हुई सुनवाई में सचिव रामनिवास मेहता कोर्ट में पेश हुई। इस मामले में याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता ने बताया कि आरपीएससी ने आवेदन करने के बाद समय कम भी दिया और सिलेबस भी जारी नहीं किया। कोर्ट ने इस मामले को लेकर सचिव को शपथ पत्र के साथ तलब किया।

RPSC Assistant Professor Exam Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका...

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर (सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2025/असिस्टेंड इंजीनियर प्री एडमिट कार्ड 2025) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जरूरी डीटेल्स जैसे कि रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे आप पीडीएफ फॉर्मेट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को आरोप है कि आयोग ने परीक्षा के लिए कोई भी सिलेबस जारी नहीं किया। ऐसे में इस परीक्षा को जल्दबाजी में करवाया जा रहा है। हालांकि अब परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट सामने आया है कि जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड के लिए आज यानी 3 दिसंबर 2025 की तारीख तय की गई है।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article