RPSC Assistant Engineer Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता {कार्मिक (क-4/2) विभाग} संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा -2024 की तिथियों को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित था। बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (AE) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 की तारीखों में संशोधन किया है। अब मुख्य परीक्षा 22-23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जो 1036 पदों के लिए है। यह परीक्षा पहले 15-16 मार्च को होनी थी। परीक्षा के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के पेपर होंगे।
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
आयोग सचिव ने बताया कि 22 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक हिंदी एवं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर होगा। 23 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न पत्र तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक इन्हीं विषयों के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विवरण (RPSC AE Recruitment 2024)
- परीक्षा तिथि: 22-23 मार्च 2026
- कुल पद: लगभग 1036-1014
- शैक्षणिक योग्यता: BE/B.Tech (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/कृषि)
- आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
- परीक्षा केंद्र: राजस्थान
- परीक्षा पैटर्न: हिंदी, सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग, और संबंधित इंजीनियरिंग विषय (मुख्य परीक्षा)
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सहायक अभियंता (Assistant Engineer) 2024 भर्ती के एडमिट कार्ड परीक्षा से सप्ताह भर पहले जारी किए जाएंगे। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एडमिट कार्ड अपलोड करेगा और उम्मीदवार उसी समय से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

सहायक अभियंता एग्जाम पैटर्न
बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) राजस्थान सरकार (जीओआर) की राज्य इंजीनियरिंग सेवाओं में सहायक इंजीनियरों की भर्ती के लिए आरपीएससी एई परीक्षा आयोजित करता है। आरपीएससी विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों, मुख्य रूप से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अन्य विषयों से इंजीनियरों की भर्ती करता है।
