एजुकेशन

RPF SI Admit Card 2024: रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

RPF SI Admit Card 2024 Release: रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: rpf.indianrailways.gov.in से प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सब-इंस्पेक्टर (SI) एडमिट कार्ड

RPF SI Admit Card 2024: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) आज 28 नवंबर को सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने कर सकता है। हालांकि RPF SI Admit Card 2024 Kab Aayega या किस समय आएगा, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एक बार एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: rpf.indianrailways.gov.in से प्रवेश पत्र चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

RPF SI Exam 2024 Date

रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर, 2024 को किया जाना है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और परीक्षा के दिन के लिए विशेष निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। जानें RPF SI Admit Card 2024 Kaise Karen Downlaod

RPF SI Admit Card 2024 How to Downlaod

चरण 1. रेलवे सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर "RPF SI Admit Card 2024 Download Link" पर क्लिक करें।

चरण 3. एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालें।

चरण 4. RPF SI Admit Card 2024 Download करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

RPF SI Exam 2024

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
  • अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, आदि) लाएं।
  • एडमिट कार्ड पर बताए गए सभी नियमों और विनियमों का पालन करें।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर जैसे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RPF SI Exam से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article