एजुकेशन

Republic Day 2023 Poem: हे भारत के राम जगो...ये देशभक्ति कविताएं सुन लोग हो जाएंगे भावविभोर, लगेंगे भारत माता की जय के नारे

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 26, 2023, 07:37 AM IST

Republic Day 2023 Poem, Speech in Hindi:आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ जश्न का माहौल है। यहां हम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपके लिए देशभक्ति कविताएं लेकर आए हैं, जिससे आप अपनी स्पीच की शुरुआत कर लोगों के भीतर देशभक्ति का जज्बा जागृत कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे भेज अपनों को गणतंत्र दिनस की बधाई भी दे सकते हैं।

Image

Republic Day Poem, Speech In Hindi: गणतंत्र दिवस पर कविताएं और स्पीच

KEY HIGHLIGHTS
  • पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम
  • नीचे दिए इन देशभक्ति कविताओं से कर सकते हैं अपने स्पीच की शुरुआत।
  • गणतंत्र दिवस पर सबसे छोटी व सरल कविताएं।

Republic Day 2023 Poem, Speech in Hindi: हे भारत के राम जगो मैं तुम्हें जगाने आया हूं, सौ धर्मों का धर्म है एक बलिदान बताने आया हूं....आशुतोष राणा जी की ये पंक्ति आपके अंदर देशभक्ती का जज्बा पैदा (Republic Day 2023) कर देंगी। पूरे देश में गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। राजपथ से लेकर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हर तरफ खुशी का (Republic Day 2023 Poem) माहौल है।

बता दें 26 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद खास है, यह गर्व व अभिमान का दिन है। 26 जनवरी 1950 को ही पूरे देश में संविधान लागू किया (Republic Day Poem In Hindi) गया था। संविधान को तैयार करने में कुल 2 साल 18 महीनें 11 दिन का समय लगा था। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और लिखित संविधान है।

वर्तमान संविधान में कुल 465 से अधिक अनुच्छेद हैं, इसे कुल 25 भागों में विभाजित किया गया है और 12 अनुसूचियां हैं। बता दें विश्व के किसी भी संविधान में इतने अनुच्छेद या अनुसूचियां शामिल (Republic Day Poem For Child) नहीं हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपके लिए देशभक्ति कविताएं लेकर आए हैं, इसे भेज आप अपनों के अंदर देशभक्ति की ललक पैदा कर (Republic Day 2023 Speech) सकते हैं। साथ ही इस कविता से भाषण की शुरुआत कर सकते हैं। यकीन मानिए तालियों की गड़हड़ाहट से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठेगा।

Republic Day Poem, Speech In Hindi, गणतंत्र दिवस पर कविताएं

Republic Day Poem In Hindi, हे भारत के राम जगो

- हे भारत के राम जगो, मैं तुम्हे जगाने आया हूँ,

सौ धर्मों का धर्म एक, बलिदान बताने आया हूँ ।

सुनो हिमालय कैद हुआ है, दुश्मन की जंजीरों में

आज बता दो कितना पानी, है भारत के वीरो में,

खड़ी शत्रु की फौज द्वार पर, आज तुम्हे ललकार रही....

Republic Day Poem In Hindi, आओ तिरंगा लहरायें

- आओ तिरंगा लहराये। आओ तिरंगा फहराये॥

अपना गणतंत्र दिवस है आया। झूमें, नाचें, खुशी मनायें॥

अपना गणतंत्र दिवस, खुशी से मनाएंगे।

देश पर कुर्बान हुए शहीदों पर, श्रद्धा सुमन चढ़ायेंगे॥

Republic Day Speech In Hindi

Republic Day Speech In Hindi

Republic Day 2023 Poem, सौगातों की सौगात है....

सौगातों की सौगात है, गणतंत्र हमारा महान है,

आकार में विशाल है, हर सवाल का जवाब है,

संविधान इसका संचालक है, हम सब का वो पालक है,

लोकतंत्र जिसकी पहचान है, हम सबकी ये शान है,

गणतंत्र हमारा महान है, गणतंत्र हमारा महान है।

Republic Day Patriotic Poem, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कविताएं

- गणतंत्र हुआ जब देश....

गणतंत्र हुआ जब देश हमारा

वीरो की शहादत रंग लाई

आजादी का नया रंग तब

देश को समझ आई।

- भारत का भविष्य

संविधान के नए पन्नो पर

भारत का भविष्य नज़र आया

भारत का बच्चा बच्चा फिर

जय भारती का राग सुनाया।

- खुशहाली का नया रंग

खुशहाली का नया रंग

तब था छाया भारत पर

तीन रंग का अपना तिरंगा

फिर लहराया भारत पर।

Republic Day Poem For Child, गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए छोटी व सरल कविता

- हम भारत के निवासी....

हम गणतंत्र भारत के निवासी,

करते अपनी मनमानी।

दुनिया की कोई फिक्र नहीं,

संविधान है करता पहरेदारी।

आओ तिरंगा लहरायें.....

आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये;

अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाये।

अपना 67वां गणतंत्र दिवस खुशी से मनायेगे;

देश पर कुर्बान हुये शहीदों पर श्रद्धा सुमन चढ़ायेंगे।

- गीता का ज्ञान दिया

ये वो धरती है जिसने हर प्राणी को स्थान दिया,

ये वो धरती जिसने रामायण, गीता का ज्ञान दिया

आयुर्वेद, योग दर्शन का पाठ पढ़ाया दुनिया को

अर्थशास्त्र विज्ञान, गणित का मर्म सिखाया दुनिया को

इन कविताओं को सुनते ही लोगों के भीतकर देशभक्ति की जज्बा जाग जाएगा लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article