Republic Day Parade 2023:आज 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बड़ी भव्यता के साथ परेड और झांकी निकाली जाती है। परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर इंडिया गेट तक और फिर लाल किले तक जाती है। परेड में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना बैंड के साथ चलेगी। इस वर्ष अभिनेता राजनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला राष्ट्रीय परेड में शामिल हुई हैं।
रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला राष्ट्रीय परेड में हुई शामिल
माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता के सामने वे परेड में हिस्सा ले रही हैं।
My brave daughter Ishita Shukla has been working very hard for the past 3 years to serve our nation. She is a cadet… t.co/UFuMonKP2C
— ANI (@ANI) Jan 24, 2023
रवि किशन ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी
मेरी बहादुर बेटी इशिता शुक्ला हमारे देश की सेवा के लिए पिछले 3 सालों से बहुत मेहनत कर रही है। वह दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट हैं, जो इस कड़कड़ाती ठंड में प्रशिक्षण ले रही हैं और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोहरे से लड़ रही हैं।
इस मौके पर कई यूजर्स ने ट्विटर पर बधाई दी और अभिनेता-राजनेता रवि किशन और उनकी बेटी को सबसे बड़े क्षण के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं। गणतंत्र दिवस 2023 परेड कार्तव्य पथ पर निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। भारत के राष्ट्रपति कल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस कार्यक्रम में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे।
