एजुकेशन

Republic Day Parade 2023: रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला राष्ट्रीय परेड में हुई शामिल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 26, 2023, 10:04 AM IST

Republic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बड़ी भव्यता के साथ परेड और झांकी निकाली जाती है। इस वर्ष अभिनेता राजनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला राष्ट्रीय परेड में शामिल हुई हैं। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता के सामने वे परेड में हिस्सा ले रही हैं।

Image

रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला राष्ट्रीय परेड में हुई शामिल

Republic Day Parade 2023:आज 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बड़ी भव्यता के साथ परेड और झांकी निकाली जाती है। परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर इंडिया गेट तक और फिर लाल किले तक जाती है। परेड में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना बैंड के साथ चलेगी। इस वर्ष अभिनेता राजनेता रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला राष्ट्रीय परेड में शामिल हुई हैं।

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता के सामने वे परेड में हिस्सा ले रही हैं।

रवि किशन ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी

मेरी बहादुर बेटी इशिता शुक्ला हमारे देश की सेवा के लिए पिछले 3 सालों से बहुत मेहनत कर रही है। वह दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट हैं, जो इस कड़कड़ाती ठंड में प्रशिक्षण ले रही हैं और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोहरे से लड़ रही हैं।

इस मौके पर कई यूजर्स ने ट्विटर पर बधाई दी और अभिनेता-राजनेता रवि किशन और उनकी बेटी को सबसे बड़े क्षण के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं। गणतंत्र दिवस 2023 परेड कार्तव्य पथ पर निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। भारत के राष्ट्रपति कल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस कार्यक्रम में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article