Rajasthan REET Result 2023, REET Level 1 and 2 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) रीट लेवल 1 और 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस साल रीट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। अब बोर्ड जल्द ही इसके नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने रिजल्ट (RSMSSB REET Result 2023) देख सकेंगे।
Rajasthan REET Result 2023: टीचर के इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए राजस्थान में लेवल 1 टीचर के 21,000 और लेवल 2 के 27,000 पद सहित कुल 48,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रीट परीक्षा के लिए इस साल 9.6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी बेसब्री से रीट लेवल 1 और 2 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
RSMSSB REET Result 2023: कब आएगा रीट रिजल्ट
राजस्थान रीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई। अब बोर्ड जल्द ही फाइनल आंसर- की (REET Final Answer Key 2023) जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबस पहेल यहां सूचित किया जाएगा।
How to download RSMSSB REET Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी राजस्थान रीट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
रीट लेवल 1 और लेवल 2 एग्जाम में सफल होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 55 प्रतिशत और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है।
