एजुकेशन

REET Mains Result 2023 Date: इस तारीख तक जारी होगा राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 27, 2023, 09:26 PM IST

REET Mains Sarkari Result 2023 Date and Time Kab Aayega: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट जल्द ही आधिकािरिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही रीट मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी होगी।

Image

REET Main Result 2023

Photo : iStock

REET Main Final Answer Key, Rajasthan REET Result 2023: रीट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से रीट लेवल 1 और 2 का रिजल्ट (RSMSSB REET Main Result 2023) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी करेगा।

REET Main Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बोर्ड की ओर से राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन इस साल 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, रीट आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

REET Main Result 2023 Date: इस तारीख तक आएगा रिजल्ट

राजस्थान रीट एग्जाम का रिजल्ट 10 अप्रैल तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि रीट रिजल्ट से पहले बोर्ड रीट फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है।

How to download Rajasthan REET Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थी रीट मेन रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan REET Main Result 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान रीट परीक्षा के जरिए कुल 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से लेवल 1 के लिए 21000 पद और लेवल 2 के लिए 27000 पद शामिल हैं। रीट मेन रिजल्ट और फाइनल आंसर-की से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article