एजुकेशन

REET Mains Result 2023: जारी होने जा रहा राजस्थान रीट रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 5, 2023, 10:26 AM IST

REET Mains Result 2023, REET Expected Cut off 2023: राजस्थान रीट का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड रीट लेवल 1 और 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी होने वाला है। अभ्यर्थी यहां संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

Image

REET 2023

Photo : iStock

REET Mains Result 2023, REET Expected Cut off 2023: राजस्थान रीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) रीट लेवल 1 और 2 रिजल्ट (REET Level 1 and 2 Result 2023) जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ (RSMSSB REET Cut Off Marks 2023) अंक भी जारी करेगा।

RSMSSB REET Result 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

रीट परीक्षा के जरिए राजस्थान में शिक्षक के 48,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लेवल 1 के 21,000 और लेवल 2 के 27,000 पद शामिल हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई।

REET Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की गई है। बता दें कि रीट रीजल्ट से पहले फाइनल आंसर-की जारी होगी। अभ्यर्थी यहां रीट की संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

REET Level 1 Expected Cut-off Marks 2023
CategoryMale Female
जनरल90 -95 97 - 102
ओबीसी85-90 90-95
एमबीसी85-90 90-95
एससी80-8585-90
एसटी 75-80 80-85
REET Level 2 Expected Cut-off Marks 2023
CategoryMale Female
जनरल85-9087-92
ओबीसी 80-85 85-90
एमबीसी75-80 80-85
एससी75-80 80-85
एसटी 70-7575-80
RSMSSB Rajasthan REET Result 2023: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान रीट परीक्षा के लिए इस साल 9.6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे वेबसाइट पर जारी करेगा। रीट रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article