REET 2023, Rajasthan REET Result 2023: राजस्थान रीट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से रीट लेवल 1 और 2 एग्जाम (REET Level 1 and 2 Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रीट रिजल्ट 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
REET Exam Date 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 मार्च को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 22 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद बोर्ड अब जल्द ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
RSMSSB REET Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रीट का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रीट रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।
How to download Rajasthan REET Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर रीट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी रीट रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान रीट परीक्षा के माध्यम से कुल 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा के लिए कुल 965365 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
