Rajasthan Board Exam 2026: 6194 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन अंग्रेजी के पेपर ने खिलाए परीक्षार्थियों के चेहरे

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की मुख्य परीक्षा-2026 गुरुवार से प्रदेशभर में विधिवत प्रारम्भ हो गई है। इसमें माध्यमिक स्तर पर 10 लाख 68 हजार 78, उच्च माध्यमिक स्तर पर 9 लाख 9 हजार 87, प्रवेशिका में 7 हजार 811 तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

Rajasthan Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की मुख्य परीक्षा-2026 गुरुवार से प्रदेशभर में विधिवत प्रारम्भ हो गई है। इसमें माध्यमिक स्तर पर 10 लाख 68 हजार 78, उच्च माध्यमिक स्तर पर 9 लाख 9 हजार 87, प्रवेशिका में 7 हजार 811 तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। वहीं पहले दिन माध्यमिक में अंग्रेजी अनिवार्य तथा उच्च माध्यमिक में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा प्रारम्भ से पूर्व बोर्ड परिसर में पूजा-अर्चना कर बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं विशेषाधिकारी परीक्षा नीतू यादव ने केन्द्रीय परीक्षा कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Rajasthan Board Exam 2026: 6194 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं

Rajasthan Board Exam 2026: 6194 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुईं राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं

बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में विशेषाधिकारी परीक्षा श्रीमती नीतू यादव द्वारा भी विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में वित्तीय सलाहकार कृष्ण पाल सिंह व सहायक निदेशक राजीव चतुर्वेदी द्वारा गुजराती उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा तथा राजकीय मोईनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। वहां सभी केन्द्रों पर बोर्ड मानदण्डानुसार परीक्षा संचालन पाया गया और केन्द्राधीक्षकों को गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

End of Feed