एजुकेशन

RBSE Class 5th Date Sheet: जारी हुई राजस्थान 5वीं कक्षा की डेटशीट, जानें कब से कब तक है परीक्षा

RBSE Class 5th Time Table OUT: राजस्थान बोर्ड ने 5वीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां से परीक्षा का पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास की परीक्षा 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगी।

Image

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की डेट शीट जारी

Rajasthan Board 5th Class Time Table Date Sheet 2024 : राजस्थान बोर्ड ने 5वीं कक्षा की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां से परीक्षा का पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 5वीं क्लास की परीक्षा 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। यह परीक्षाएं केवल 6 दिन चलेंगी, यानी एक हफ्ते के अंदर परीक्षा शुरू होकर खत्म भी हो जाएंगी।

राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा तिथि - Rajasthan Board 5th Class Date Sheet

राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 20 अप्रैल 2024 तक चलेगी।

राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा समय - Rajasthan Board 5th Class Time Table

राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा का समय सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 तक रखा गया है।

एग्जाम हॉल में न ले जाएं यह चीजें - Rajasthan Board Class 5th Exam 2024

राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन कोई भी गैजेट आप अंदर नहीं ले जा सकते हैं।

दृष्टिहीन, मायोपिया, सेरिब्रल पाल्सी, पोलिया, लकवाग्रस्त, जन्मजात विकलांगता व मूक बधिर छात्रों को पेपर हल करने के लिए एक घंटा ज्यादा समय दिया जाएगा।

विषय - दिनांक
अंग्रेजी 15 अप्रैल 2024
हिंदी 16 अप्रैल 2024
रामनवमी अवकाश 17 अप्रैल 2024
गणित 18 अप्रैल 2024
पर्यावरण अध्ययन 19 अप्रैल 2024
विशेष विषय (संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी) 20 अप्रैल 2024
राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा कब से है? -Rajasthan Board Class 8th Time Table

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 28 मार्च से शुरू होगी, पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। अगले दिन यानी 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में छुट्टी रहेगी।

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा का समय - Rajasthan Board Class 8th Date Sheet

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में 12 लाख 77 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article