एजुकेशन

RBI Grade B Result 2024 OUT: जारी हुए आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट, rbi.org.in से ऐसे करें चेक

RBI Grade B Result 2024 Pdf Download: आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर इन ग्रेड ‘बी’ (DR)- जनरल फेज 2 परीक्षा दी है, वे RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट फेज 2 जारी (image - canva)

Reserve Bank of India Grade B Result 2024 को जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस ग्रेड ‘बी’ (DR)- जनरल फेज 2 परीक्षा में भाग लिया था, (RBI Grade B Result 2024 Phase 2) वे आरबीआई आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से RBI Grade B Result 2024 Pdf Download कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी लिखित परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर, 2024 को किया था।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपना विधिवत भरा हुआ बायोडाटा और संबंधित प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों की स्कैन कॉपियों को 21 नवंबर, 2024 तक RBI सेवा बोर्ड को ई-मेल आईडी documentrbisb@rbi.org.in के माध्यम से भेजना होगा।

RBI Grade B Result 2024 Scorecard कैसे देखें

उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • RBI Grade B Result 2024 Official Website rbi.org.in पर जाएं।
  • RBI Grade B Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को फिर से RBI Grade B Result 2024 Link पर क्लिक करना होगा।
  • RBI Grade B Result 2024 Pdf फॉर्म में होगा।
  • RBI Grade B Result 2024 Pdf Download करें।

पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

RBI Grade B Result 2024 Release Date 15 Nov
RBI Grade B Result 2024 Scorecard Link Result Link
क्या होगा अगला चरण

वे उम्मीदवार जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि उम्मीदवारों को जल्द बताई जाएगी। साक्षात्कार की तिथि, समय और स्थान को इंगित करने वाले साक्षात्कार कॉल लेटर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को (उचित समय पर) उनके पंजीकृत ई-मेल पते noreply.samadhan@rbi.org.in पर भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने मेलबॉक्स समय समय पर चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article