RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफिसर ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा में अब अधिक दिन नहीं है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। क्योंकी आरबीआई ने ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा के परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।
RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 (Photo - AI)
कब होगी ग्रेड बी फेज 2 की परीक्षा?
RBI Grade B Phase 2 परीक्षा का आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 25 जुलाई को किया जाएगा। जबकि फेज 2 डीईपीआर/डीएसआईएम परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षा के माध्यम से ग्रेड बी के कुल 60 पदों को भरा जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UTET 2026 Notification: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें परीक्षा पैटर्न, फीस और जरूरी तारीखें
कैसे करें RBI Grade B Phase 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड?
स्टेप 1 - परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेड पर दिए गए RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत इसे सही करवाएं। इसके अलावा उम्मीदवार हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी के साथ फोटो आईडी ले जाएं। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश निषेध है। इसके साथ ही परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले पहुंचे ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
