RBI Assistant Prelims Admit Card 2023 Download Link: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षा में बैठने का इंतजार कर रहे थे, वे अब ibps.in और Opportunities.rbi.org.in से RBI Assistant Pre Admit Card चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 450 पदों पर भर्ती करने वाला है, जानें कब है परीक्षा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Assistant Prelims Exam 2023) ने सहायक पद के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा 18 और 19 नवंबर को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट से आरबीआई एडमिट कार्ड डाउनलोड (RBI Assistant Hall Ticket Download)करने का सीधा लिंक इस खबर में भी दिया गया है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करना आवश्यक है।
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर जाएं
चरण 2: 'करियर' टैब पर क्लिक करें
चरण 3: एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं
चरण 4: लॉगिन पोर्टल में पूछे गए विवरण - पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 5: “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और हॉल टिकट का प्रिंट ले लें।
अभ्यर्थियों को कॉल लेटर पर अपनी तस्वीर चिपकानी होगी और वैध फोटो पहचान प्रमाण की मूल प्रति और उसी आईडी प्रमाण की एक फोटोकॉपी भी एग्जाम सेंटर में लाना होगा। पर ध्यान रहे, राशन कार्ड और लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को वैध आईडी प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्टाफ उम्मीदवारों को आरबीआई पहचान पत्र और उसकी फोटोकॉपी लानी होगी।
