Raksha Bandhan Drawing Easy And Beautiful: रक्षाबंधन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार के रिश्तों को मजबूत करने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान व जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने का अवसर भी है। इस बार रक्षाबंधन का पावन पर्व आज यानी 28 अगस्त को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच छात्र लगातार रक्षाबंधन पर ड्रॉइंग को लेकर सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए रक्षाबंधन पर शानदार ड्रॉइंग लेकर आए हैं। इस तरह ड्रॉइंग बनाकर आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
Raksha Bandhan Drawing: रक्षाबंधन पर ऐसे बनाएं शानदार ड्रॉइंग
Raksha Bandhan Drawing Easy And Beautiful
रक्षाबंधन पर ड्रॉइंग बनाने के लिए सबसे पहले ड्रॉइंग शीट, पेंसिल, रबर, स्केल और रंगों को अपने पास रखें। चित्र की शुरुआत भाई और बहन की आकृति से करें।
कागज के बीच में भाई का हाथ बनाएं और उसके पास बहन का हाथ दिखाएं। बहन को भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए बनाया जा सकता है।
Raksha Bandhan Drawing Easy
इससे चित्र में रक्षाबंधन का मुख्य भाव आसानी से दिखाई देगा। दोनों के चेहरे पर मुस्कान बनाएं, ताकि भाई-बहन के बीच का प्यार और खुशी चित्र में नजर आए।
इसके बाद राखी को आकर्षक बनाने पर ध्यान दें। भाई की कलाई के चारों ओर धागा बनाएं और बीच में गोल या फूल जैसी डिजाइन बनाकर राखी तैयार करें। इसमें रंग बिरंगे कलर करें।
Raksha Bandhan Drawing For Kids
राखी में छोटे-छोटे मोती, सितारे या फूलों की आकृतियां भी बनाई जा सकती हैं। चित्र के एक हिस्से में राखी की थाली बनाएं, जिसमें रोली, चावल, मिठाई और एक छोटी-सी दीपक की आकृति बनाई जा सकती है।
ड्रॉइंग को सुंदर बनाने के लिए पीछे की तरफ घर का हल्का दृश्य, फूल या सजावट भी बनाई जा सकती है।
