एजुकेशन

BTSC Staff Nurse Result 2026 Declared: जारी हुआ बीटीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा का रिजल्ट, btsc.bihar.gov.in पर तुरंत करें चेक

Bihar BTSC Result 2026 Declared: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से स्टाफ नर्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें बीटीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा का रिजल्ट

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026 Declared: बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar BTSC Result 2026) खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से स्टाफ नर्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Bihar BTSC Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11389 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (General Category) के लिए 3134 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए कुल 784 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2853 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 121 पद और ईबीसी (EBC) के लिए 3117 पद, बीसी (BC) के लिए 933 पद और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए कुल 447 पद आरक्षित किए गए हैं।

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026: कब हुई थी बीटीएससी की परीक्षा

बता दें बीटीएससी की परीक्षा 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त व 3 अगस्त 2026 को हुई थी। वहीं इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar BTSC Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन या नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Bihar BTSC Staff Nurse Result: कैटेगिरी वाइज इतने पदों पर भर्ती

  1. अनारक्षित (UR) - 3134
  2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 784
  3. अनुसूचित जाति (SC) - 2853
  4. अनुसूचित जनजाति (ST) - 121
  5. अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) - 3117
  6. पिछड़ा वर्ग (BC) - 933
  7. पिछड़े वर्ग की महिला (WBC) - 447
  8. कुल - 11389
Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026: Direct Link

बिहार बीटीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article