Rajasthan University Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें कौन कर सकता है आवेदन और क्या है प्रक्रिया

Rajasthan University Admission 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Rajasthan University Admission 2026: राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) में विभिन्न विषयों में पीजी कोर्स के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन छात्रों के लिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आवेदन की अंतिम तिथि क्या है, कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है, क्या अलग-अलग विषयों के लिए भरने पड़ेंगे अलग-अलग फॉर्म, आवेदन फॉर्म की फीस कितनी है, यहां कितने कोर्स उपलब्ध है।

Rajasthan University Admission 2026

Rajasthan University Admission 2026 (Photo - AI)

क्या है पीजी कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि?

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। ग्रेजुएट छात्रों के पास आवेदन करने के लिए 20 दिन का समय है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट डेट का इंतजार न करें समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

End of Feed